1 साल में दिया डबल रिटर्न, अब डिविडेंड के ऐलान से शेयरों में आई तूफानी तेजी

You are currently viewing 1 साल में दिया डबल रिटर्न, अब डिविडेंड के ऐलान से शेयरों में आई तूफानी तेजी

KPIT Tech Q3 Results : KPIT Tech द्वारा अपने वित्तीय वर्ष 2024 के दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि KPIT Tech द्वारा ऑटोमोटिव कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सर्विसेज मुहैया कराया जाता है। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में तिमाही नतीजे के अनुसार तिमाही आधार पर वृद्धि देखने को मिली है। 

जबकि तिमाही आधार पर आय और कामकाजी मुनाफे में भी बढ़ोतरी हुई है। इन सबके साथ सबसे बड़ी खबर यह है कि कंपनी द्वारा अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की गई है। आगे आपको डिविडेंड के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। 

KPIT Tech Q3 Profit : दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में वृद्धि हुई है जो की पिछली तिमाही के दौरान 141 करोड़ रुपए रहा था आज इस बार बढ़कर 155 करोड़ रुपए रहा है। यानी की तिमाही आधार पर 9.92% की वृद्धि कंसोलिडेटेड मुनाफे में हुई है।

KPIT Tech Q3 Revenue : दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के आय में भी इजाफा हुआ है। इस तिमाही कंपनी की आय 1257 करोड़ रुपए रही है जो कि पिछले तिमाही के समय 1199 करोड़ रुपए था। अतः 4.83% की वृद्धि तिमाही आधार पर आय में देखी गई है। 

KPIT Tech Q3 EBITDA : कंपनी के कंसोलिडेटे कामकाजी मुनाफे यानी EBITDA की बात की जाए तो इसमें भी 7.91% की बढ़ोतरी तिमाही आधार पर हुई है। इस तिमाही यह कामकाजी मुनाफा 259 करोड़ रुपए रहा है जो की बीते तिमाही 240 करोड़ रुपए थी।

KPIT Tech Q3 EBITDA Margin : तिमाही आधार पर 60 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी मार्जिन में भी देखने को मिला है। पिछली तिमाही में मार्जिन 20% थी, जोकि इस बार बढ़कर 20.6% पर आ गई है। 

KPIT Tech Dividends : कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ साथ 2.10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 9 फरवरी 2024 तय की गई है।

यह पढ़ें : Suzlon वालों के लिए बड़ी खबर, कंपनी को मिला करोड़ों का नया ऑर्डर, शेयर ने पकड़ी रफ्तार 

Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करना चाहते हैं तब सबसे अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें

हिंदी में Stock market से जुड़ी खबरें. डेली मार्केट अपडेट की जानकारी के लिए मनी इनसाइडर Money Insider पर आते रहें – धन्यवाद

🔥 Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करें
🔥 Telegram Groupयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply