Dividend Stocks : इस कम्पनी ने किया ऐलान, अब होगा हर शेयर पर ₹5 का फायदा, रिकॉर्ड डेट इस दिन

You are currently viewing Dividend Stocks : इस कम्पनी ने किया ऐलान, अब होगा हर शेयर पर ₹5 का फायदा, रिकॉर्ड डेट इस दिन

अब होगा हर शेयर पर ₹5 का फायदा : बीते दिन शनिवार को प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री से संबंधित कंपनी संदेश लिमिटेड की तरफ से अपने तिमाही आंकड़े जारी किए जा चुके हैं। अपने नतीजे जारी करने के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। 

पिछले कल कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी थी कि निदेशक मंडल द्वारा डिविडेंड देने के फैसले पर मंजूरी दे दी गई है। कंपनी द्वारा 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 50% यानी कि 5 रुपए का डिविडेंड दिया जायेगा। 

इस दिन रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से डिविडेंड के विषय में रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी 2024 तय की गई है। वही अगले महीने की 7 मार्च 2024 तक डिविडेंड की राशि निवेशकों के खाते में भेज दिए जाएंगे।

यह पढ़ें : इस शेयर ने किया कमाल, 5200% रिटर्न देकर 10 हजार के बना दिए 5 लाख रुपए

कंपनी का डिविडेंड इतिहास

लगातार साल 2016 से संदेश कंपनी की तरफ से 5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया जा रहा है। कंपनी ने इससे पहले वर्ष 2016,2017,2018, 2019, 2020, 2021, 2022 ,2023 में 5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वही वर्ष 2001 में कंपनी द्वारा पहली बार डिविडेंड दिया गया था।

कंपनी का कारोबार

संदेश लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है और यह स्थानीय प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री में काम करती है। कंपनी समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के एडिटिंग, प्रिंटिंग और प्रकाशन से संबधित बिजनस का हिस्सा है। भारत के गुजरात में चलने वाली अखबार संदेश की यह पब्लिशर कंपनी है।

Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करना चाहते हैं तब सबसे अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें

हिंदी में Stock market से जुड़ी खबरें. डेली मार्केट अपडेट की जानकारी के लिए मनी इनसाइडर Money Insider पर आते रहें – धन्यवाद

Leave a Reply