1 साल में 200% रिटर्न देने वाली इस कंपनी की तरफ से बड़ी घोषणा, यहां पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing 1 साल में 200% रिटर्न देने वाली इस कंपनी की तरफ से बड़ी घोषणा, यहां पढ़ें पूरी खबर

यह खबर PCBL Ltd कंपनी के विषय में है। अगर आपने इस कंपनी में अपना पैसा लगाया है तो आपको बताना चाहेंगे कि PCBL Ltd पीसीबीएल, आरपी-संजीव गोयनका समूह का एक हिस्सा है। जिसकी स्थापना केपी गोयनका द्वारा वर्ष 1960 में की गई थी तथा दुर्गापुर में उत्पादन की शुरुआत 14,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता के साथ किया गया था। 

इसके साथ भारत में कार्बन ब्लैक बनाने वाली PCBL Ltd सबसे बड़ी कंपनी है जिसका व्यापार छह दशकों से चल रहा है। वही इसका व्यापार दुनियाभर में 45 से अधिक देशों में फैला हुआ है। दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), पालेज (गुजरात), मुंद्रा (गुजरात) और कोच्चि (केरल) में रणनीतिक रूप से स्थित चार अत्याधुनिक संयंत्रों के अतिरिक्त कंपनी द्वारा पालेज (गुजरात) और घिसलेघियेन में अनुसंधान एवं विकास केंद्र भी स्थापित किए गए है। चलिए अब असल खबर के बारे में जाने।

700 करोड़ जुटाने की मंजूरी

दरअसल खबर यह है की कंपनी की तरफ से एक्सचेंज को यह जानकारी दी गई है कि उनको NCDs के जरिए 700 करोड़ रुपए जुटाने की परमिशन मिल चुकी है। NCD का अर्थ नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर होते है जिनको लंबी अवधि में इक्विटी में नही बदला जा सकता है।

साथ ही डिबेंचर लंबी अवधि में कंपनियों के लिए पैसा जुटाने का एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट होते है। जबकि निवेशकों को इन डिबेंचर के ऊपर कंपनियों को तरफ से तय ब्याज दिया जाता है। हालांकि की अलग अलग कंपनियों की तरफ से ब्याज की दर भी अलग अलग हो सकती है।

यह पढ़ें : 10% चढ़ गए इस ज्वेलरी कंपनी के शेयर, 1 लाख को बना दिए 22 लाख, अब बोनस शेयर देगी कंपनी

शेयर के प्रदर्शन पर नजर

आज 29 जनवरी 2024 को जैसे ही यह खबर मार्केट में फैली तो कंपनी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ ली और शेयर 332 रुपए तक चले गए थे जो कि अब इसका 52 वीक हाई प्राइस भी बन गया है। वही बीते 6 महीने में इस शेयर ने 106 फीसदी का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। जबकि पिछले 1 साल में 179 फीसदी का रिटर्न इस शेयर ने दिया है। 

इसके अलावा कंपनी की तरफ से हाल ही में 5.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया था जिसके लिए रिकॉर्ड डेट आज ही यानी की 29 जनवरी 2024 तय की गई थी। फिलहाल इस आर्टिकल को लिखते समय तक कंपनी के शेयर 325 रुपए के लेवल पर मार्केट में ट्रेड हो रहे हैं।

Disclaimer : यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियों के आधार पर बनाया गया है, हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की फाइनेंसियल एडवाइज नहीं दी जाती शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करना चाहते हैं तब सबसे अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें

हिंदी में Stock market से जुड़ी खबरें. डेली मार्केट अपडेट की जानकारी के लिए मनी इनसाइडर Money Insider पर आते रहें – धन्यवाद

🔥 Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करें
🔥 Telegram Groupयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply